MP: 13 दिन बाद कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू:50 हजार होटल-रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिलेगी LPG, आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में 13 दिन से बंद पड़ी कमर्शियल LPG सप्लाई के बीच सरकार ने सोमवार रात होटल-रेस्टोरेंट समेत ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को गैस देने के आदेश जारी कर दिए। मंगलवार से सप्लाई शुरू होने का अनुमान है।

आदेश के मुताबिक होटल, रेस्टोरेंट और कैर्ट्स को 9 प्रतिशत कमर्शियल LPG सप्लाई दी जाएगी, जबकि ढाबा और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को 7 प्रतिशत गैस मिलेगी। इसके अलावा कैटर्स और अन्य उद्योगों को भी सिलेंडर देने के निर्देश दिए गए हैं।

कमर्शियल गैस की सप्लाई 13 दिन तक ठप रहने से प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित रहे। कई होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए थे, तो कई जगह मेन्यू बदलना पड़ा। हालात ऐसे बन गए कि डीजल भट्‌टी और इंडक्शन के जरिए काम चलाना पड़ा, जिसमें छोटे ढाबे और स्ट्रीट फूड वेंडर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।

सप्लाई के आदेश नहीं आने से किल्लत

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन में 10 प्रतिशत कमर्शियल सिलेंडर देने का प्रावधान है, लेकिन सप्लाई के स्पष्ट आदेश नहीं मिलने से प्रदेश में गैस की किल्लत हो गई। इसी कारण होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट गहरा गया।

एक दिन पहले एसोसिएशन ने की थी मांग
गैस संकट को लेकर एक दिन पहले होटल और रेस्टोरेंट संगठनों ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि शमी से मुलाकात कर गैस की निर्बाध सप्लाई बहाल करने की मांग की थी। इसके बाद ही सरकार ने आदेश जारी किए।

screenshot 20260323 231509709371523924157034
screenshot 20260323 2315145599432688290853554

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles