MP : विधायकों पर बड़ी पाबंदी, विधानसभा परिसर में नारेबाजी- प्रदर्शन पर लगाई रोक

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधायकों पर बड़ी पाबंदी लगाई गई है। प्रदेश के सभी विधायकों पर विधानसभा परिसर में नारेबाजी करने या प्रदर्शन आदि करने पर रोक लगा दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। विधानसभा परिसर में विधायकों के धरना प्रदर्शन, नारेबाजी पर पाबंदी का यह आदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने जारी किया है। इस संबंध में 10 जुलाई को पत्र लिखा गया जोकि प्रदेशभर के विधायकों को प्रेषित किया जा चुका है। इधर कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। विधायकों के प्रदर्शन, नारेबाजी पर रोक को पार्टी ने तुगलकी फरमान करार दिया है।

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र के संबंध में विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों को एक पत्र भेजा है। इसमें विधायकों के विधानसभा परिसर में नारेबाजी या धरना प्रदर्शन आदि करने पर रोक लगाने की बात कही गई है। विधानसभा अध्यक्ष के स्थायी आदेश 94(2) का हवाला देते हुए कहा गया है कि विधायक विधानसभा परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन नहीं करें।

img 20250725 wa00273308315455596058187

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles