MP : मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं…

इंदौर। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि उन्हें कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं हैँ। इंदौर में उन्होंने कहा – ऐसा कहते हैं कि कम कपड़े पहनने वाली लड़की, जिस तरह सुंदर होती है, उसी तरह कम भाषण देने वाला नेता भी बहुत बढ़िया होता है। ऐसी कहावत है विदेश में। मैं इसका पालन नहीं करता हूं। मैं तो इसको नहीं मानता हूं। मैं तो ये मानता हूं कि हमारे यहां महिलाएं देवी का स्वरूप हैं, खूब अच्छे कपड़े पहने।

इंदौर के नेहरू पार्क स्थित सिंदूर वाटिका में गुरुवार को पौधारोपण का आयोजन किया गया। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। यहाँ विजयवर्गीय ने कहा – एक पाश्चात्य कहावत है, जो अच्छी नहीं है। विदेशों में इस कहावत की चर्चा होती है। हमारे यहां क्या है कि अच्छा पहने लड़की, अच्छा श्रृंगार करें, खूब अच्छे गहने पहने, सुंदर कपड़े पहने, उसे बहुत अच्छा मानते हैं। लेकिन विदेश में जो कम कपड़े पहनती हैं, उसको अच्छा मानते हैं। ये उनकी सोच है।

सुमित मिश्रा, महेंद्र हार्डिया से कुछ न कुछ सीखता हूं’
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे सुमित मिश्रा, महेंद्र हार्डिया इन सब से कुछ न कुछ सीखता हूं। महेंद्र हार्डिया से भी सीखा। चेहरा दिखाया, 11 बजे बराबर प्रोग्राम में पहुंच जाएंगे। अगली जगह 12 बजे कार्यक्रम है तो चुपचाप फोन पर बात करते हुए सीध सटक लेंगे और 12 बजे वहां।
एक बार मैं शादी में गया, वहां महेंद्र बाबा का पूछा तो बताया कि वह 7 बजे ही आ गए। कोई भी नहीं था, टेंट वाले को लिफाफा देकर चले गए। महेंद्र बाबा से भी सीखता हूं। मैंने 3-3 बजे तक शादी अटेंड की, लेकिन सोच लिया है कि 12 बजे तक ही शादी अटेंड करूंगा। सुबह 6 बजे वापस नींद खुल जाती है। लेट सोता हूं तो अगला दिन खराब हो जाता है। 12 बजे शादियां में जाना बंद।

कमिश्नर साहब से भी सीखता हूं, मगर पालन नहीं कर पा रहा
हमारे कमिश्नर साहब से भी सीखता हूं, मगर मैं पालन नहीं कर पा रहा हूं। फोन करो तो जी सर, यस सर…काम हो या नहीं, पर हां तो कर ही देंगे। मुझसे ये हो नहीं रहा है। मैं भी ये सीखना चाहता हूं कि मैं भी ऐसा करूं। भाई ये काम करना, यस कर देंगे सर…। ये सीखने की कोशिश कर रहा हूं। सीख गया तो इनको धन्यवाद दूंगा।

screenshot 20250605 2020326880214658567522241

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles