MP Mansoon : गुना में अंडर ब्रिज में पानी, सिलेंडर भरा ट्रक डूबा, शिवपुरी में स्कूल का आवासीय परिसर जलमग्न,  SDERF ने शिक्षकों समेत 10 को निकाला

भोपाल। प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी है। शिवपुरी जिले में भारी बारिश के चलते कोलारस के लुकवासा में ज्ञान स्थली स्कूल के आवासीय परिसर में जलभराव हो गया। वहां फंसे कुछ टीचर्स समेत लोगों को निकालने के एसडीईआरएफ की टीम को मौके पर बुलाना पड़ा। हॉस्टल से दो बच्चों समेत 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

श्योपुर जिले में भारी बारिश के चलते पार्वती नदी उफान पर है। बड़ौदा के पास कुहंजापुर पुलिया पर पानी ऊपर आने से श्योपुर-बारां हाईवे बंद हो गया। दोनों तरफ से आवाजाही रुकी है। गुना में रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरने से सिलेंडर लोड ट्रक डूब गया।
शिवपुरी में एक घर में आकाशीय बिजली गिरने से घर के खिड़कियों में दरारें आ गईं। वहीं, अशोकनगर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार सुबह मुंगावली में भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया है। गुना में भी यही हालात हैं।

सोमवार को उज्जैन में रेड, इंदौर-देवास में ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार उज्जैन समेत 4 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। नीमच, मंदसौर, इंदौर और देवास में ऑरेंज अलर्ट है।

screenshot 20250623 1859318364457615272325292

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles