MP: IAS अफसर ने युवक को मारे चांटे, नरसिंहपुर में पुजारी से कहा- तुम्हें रेत में गड़वा दूंगा

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर में नर्मदा तट पर पेशाब करने से नाराज जिला पंचायत सीईओ IAS गजेंद्र नागेश ने एक युवक को थप्पड़ मारे। बीच-बचाव करने पर पुजारी को धमकी भी दी। घटना शनिवार की है। सोमवार को इसका वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है।

घटना बरमान रेत घाट की है। यहां घाट के पास जनरल स्टोर चलाने वाले ब्रजेश नौरिया तट के पीछे पेशाब करने गए थे। इसी दौरान सीईओ वहां पहुंचे और नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने चालानी कार्रवाई करने की बजाय युवक को दो-तीन थप्पड़ मारे और दुकान तुड़वाने के साथ दोबारा घाट पर न दिखने की धमकी दी।

कलेक्टर-एसपी से शिकायत, जांच की मांग
शनिवार की घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया, जिसके बाद पुजारी और ब्राह्मण समाज में नाराजगी फैल गई। समाज के लोगों ने इसे अपमानजनक बताते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुजारी कैलाश चंद्र मिश्रा ने कलेक्टर और एसपी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना से उनका सार्वजनिक अपमान हुआ है और धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

SDOP बोले- मामला वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा
वहीं मामले में एसडीओपी मनोज गुप्ता ने बताया कि आज ब्राह्मण समाज ने बरमान रेत घाट पर दो-तीन दिन पहले हुई एक घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि जिला पंचायत नरसिंहपुर के सीईओ ने समाज के एक व्यक्ति के साथ अभद्रता की है।

screenshot 20251229 2018272416627442847245922

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles