MP : नीमच में 350 करोड़ की टेक्सटाइल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों में आक्रोश, हाईवे पर बनी जाम की स्थिति, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक प्रस्तावित टेक्सटाइल फैक्ट्री को लेकर किसानों का विरोध एक बड़े आंदोलन में बदल गया है। सोमवार सुबह, मोरवन क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने 350 करोड़ रुपये की लागत से बन रही ‘सुविधा रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड’ फैक्ट्री के खिलाफ विशाल ट्रैक्टर रैली लेकर निकले किसानों को भरवड़िया फंटे पर रोका गया है, जिसके बाद हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई है। रोके जाने से किसान बेहद आक्रोशित हो गए और कलेक्टर कार्यालय जाने की मांग करने लगे। रैली में शामिल 50 से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों का कहना है कि यह फैक्ट्री न केवल उनकी जमीन और जल स्रोतों को खत्म कर देगी, बल्कि क्षेत्र के पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाएगी।

हाईवे पर जाम की बात को लेकर किसानों का कहना है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे थे, इसके बाद प्रशासन द्वारा अलग-अलग जगह पर हमें रोका गया है। हमारी मंशा केवल कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की है। इसके बाद हम सभी शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर चले जाएंगे।

किसानों का कहना है कि यह फैक्ट्री उनके जीवनयापन के साधनों को छीन लेगी। उनका आरोप है कि फैक्ट्री का निर्माण उस भूमि पर हो रहा है, जिसका उपयोग वे पीढ़ियों से खेती, पशुओं की चराई और खेल के मैदान के रूप में करते आए हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles