MP cabinet Meeting : जंगली हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को ट्रेनिंग दी जाएगी, 77 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीदी

Bhopal. मोहन कैबिनेट में मंगलवार, 13 मई को जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित करने समेत कई विषयों पर अहम फैसले लिए गए। बैठक में साथ ही गेहूं खरीदी को लेकर चर्चा हुई। साथ ही इंदौर में 16 मई को रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव के आयोजन पर विस्तार से चर्चा हुई।
ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी को बधाई
कैबिनेट में ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी कैबिनेट की ओर से बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, यह कार्रवाई तकनीक के बेहतरीन उपयोग और तीव्र गति से की गई योजना का परिणाम है, जिसे विश्वभर ने भारत के बदलते नेतृत्व की क्षमता को देखा है। सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के सभी जवानों को भी शुभकामनाएं दीं।
महाराष्ट्र से एमओयू को लेकर दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि नदी जोड़ो अभियान को लेकर महाराष्ट्र सरकार के साथ एमओयू हुआ है। आने वाले समय में दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साझा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसके अलावा बेंगलुरु और इंदौर में निवेश संवर्धन और औद्योगिक विस्तार के लिए होने वाले आयोजनों की जानकारी भी दी गई। 20 मई को इंदौर में मंत्री परिषद की अगली बैठक होगी जिसमें विजन डॉक्यूमेंट @2047 पर विशेष चर्चा की जाएगी।
कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय
मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी।
महाराष्ट्र सरकार के साथ हुए एमओयू के तहत आने वाले समय में दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साझा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मप्र और महाराष्ट्र के सभी ज्योतिर्लिंग को जोड़ने के लिए सर्किट बनाया जाएगा
वीर पुरुषों के इतिहास को सहेजने डिजिटाइजेशन किया जाएगा
दोनों प्रदेश के महापुरुषों पर आधारित नृत्य नाटिका और फिल्म निर्माण होगा
मप्र की तरह महाराष्ट्र सरकार भी माता अहिल्या की जन्मस्थली पुणे के समीप स्थित गांव में कैबिनेट बैठक करेगी
महेश्वर के साड़ी उद्योग को विकसित करने के लिए दोनों प्रदेश साझा प्रयास करेंगे
आयोजन श्रृंखला
• बेंगलुरु में 14 और इंदौर में 16 मई को निवेश संवर्धन और औद्योगिक विस्तार के लिए आयोजन
• 20 मई को इंदौर में मंत्री परिषद की अगली बैठक होगी। जिसमें विजन डॉक्यूमेंट @2047 पर विशेष चर्चा की जाएगी।





