MP:  देर रात शाजापुर-शहडोल के SP बदले, रुचि वर्धन भोपाल ग्रामीण IG, सागर-नर्मदापुरम में भी नए आईजी नियुक्त

भोपाल। राज्य सरकार ने देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। तबादलों में शहडोल और शाजापुर के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल और प्रियंका शुक्ला को शाजापुर का एसपी बनाया गया है।

मिथिलेश शुक्ला को सागर रेंज का आईजी बनाया गया है। वे वर्तमान में नर्मदापुरम जोन के आईजी हैं और उनके पास ही सागर आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी था। हिमानी खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद सागर आईजी का पद अतिरिक्त प्रभार के रूप में संचालित किया जा रहा था।

गृह विभाग ने चंद्रशेखर सोलंकी, जो वर्तमान में इंदौर एसएएफ रेंज में पदस्थ हैं, को आईजी नर्मदापुरम पदस्थ किया है। वहीं आईजी प्रशासन, पीएचक्यू के पद पर पदस्थ रुचि वर्धन मिश्रा को आईजी ग्रामीण जोन भोपाल बनाया गया है।

रुचि वर्धन मिश्रा को आईजी ग्रामीण जोन, भोपाल बनाया गया। वे अब तक आईजी प्रशासन, पीएचक्यू थीं।
मिथिलेश शुक्ला को आईजी सागर रेंज पदस्थ किया गया। वे अभी आईजी नर्मदापुरम जोन हैं और सागर का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
चंद्रशेखर सोलंकी को आईजी नर्मदापुरम जोन बनाया गया। वे अभी इंदौर एसएएफ रेंज में पदस्थ हैं।
हरि नारायणचारी मिश्रा को आईजी प्रशासन, पीएचक्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई। वे अब तक आईजी एससीआरबी थे।
संजय कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक, शहडोल बनाया गया।
प्रियंका शुक्ला को पुलिस अधीक्षक, शाजापुर पदस्थ किया गया।
सिमाला प्रसाद को डीआईजी, खरगोन रेंज बनाया गया।
यशपाल सिंह राजपूत को एसपी शाजापुर से पुलिस अधीक्षक रेल, इंदौर पदस्थ किया गया।
रामजी श्रीवास्तव को एसपी शहडोल से एआईजी, पुलिस अकादमी भौंरी बनाया गया।

कटियार और अनुराग को अतिरिक्त जिम्मेदारी

विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ स्पेशल डीजी, दूरसंचार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। आईजी इंदौर ग्रामीण जोन अनुराग को आईजी एसएएफ इंदौर रेंज और आईजी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

screenshot 20260704 0130494151801558150790225

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles