MP : 4 एसपीएस अधिकारियों को मिला IPS कैडर अवॉर्ड, विक्रांत, सुरेंद्र, आशीष और राजेश बने आईपीएस

भोपाल. राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों को आईपीएस कैडर अवॉर्ड मिला है। ये सभी अधिकारी 2024 की डीपीसी में पदोन्नत किए गए हैं और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए हैं। इस आदेश में विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी को आईपीएस अवॉर्ड दिया गया है।

राज्य पुलिस सेवा के 1997 और 1998 बैच के इन अफसरों को आईपीएस पद पर प्रमोट करने के लिए 21 नवंबर को डीपीसी की बैठक हुई थी। विक्रांत मुरब राज्य पुलिस सेवा के 1997 बैच के अधिकारी हैं, जबकि सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी 1998 बैच के अधिकारी हैं। डीपीसी बैठक के एक माह बाद आज इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इससे पहले भी 12 सितंबर को इन पदों के लिए डीपीसी की बैठक हुई थी, लेकिन नोटिफिकेशन जारी होने में देरी और प्रशासनिक कारणों से उसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 21 नवंबर को समिति की फिर से बैठक बुलाकर अंतिम निर्णय लिया गया। वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर सीताराम ससत्या और अमृत मीणा का नाम था। अमृत मीणा के जाति प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ति के बाद प्रमोशन अटका हुआ है, वहीं ससत्या विभागीय जांच के चलते प्रमोशन से वंचित हो गए हैं।
डीपीसी के लिए 15 नामों पर विचार किया गया था। इनमें निमिषा पांडेय, राजेश कुमार मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सव्यसाची सर्राफ, समर वर्मा और सत्येंद्र सिंह तोमर के नाम शामिल हैं।

img 20251224 wa0011257506269465696292

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles