Justice Surya Kant: 8 करोड़ की FD, 1.1 KG सोना; देश के अगले चीफ जस्टिस सूर्यकांत के पास कितनी संपत्ति

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर. गवई ने सोमवार को अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस सूर्य कांत के नाम की अनुशंसा कर दी है। इसके साथ ही उनके देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बनने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र से अधिसूचना जारी होते ही वे 24 नवंबर 2025 को पदभार ग्रहण करेंगे और 9 फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर दर्ज विवरण के अनुसार, जस्टिस सूर्य कांत और उनकी पत्नी के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। उनके पास लगभग 8 करोड़ से अधिक की फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FDRs) और करीब 4.23 करोड़ की प्रोविडेंट फंड जमा राशि है। दिलचस्प बात यह है कि जस्टिस सूर्य कांत के नाम पर कोई वाहन नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास केवल एक वैगनआर कार है।
सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट के अनुसार जस्टिस सूर्यकांत और उनके परिवार की संपत्ति कुछ इस प्रकार है।
सेक्टर 10, चंडीगढ़ में 1 कनाल का घर
पंचकूला के गांव गोलपुरा में लगभग 13.5 एकड़ कृषि भूमि
सुशांत लोक-1, गुरुग्राम में 300 वर्ग गज का प्लॉट
न्यू चंडीगढ़ के इको सिटी-II में 500 वर्ग गज का प्लॉट
नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-I में 285 वर्ग गज के घर का ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट
सेक्टर 18-C, चंडीगढ़ में 192 वर्ग गज का घर
डीएलएफ-II, गुरुग्राम में 250 वर्ग गज का घर
हिसार के गांव पेटवार में 12 एकड़ कृषि भूमि और एक घर में 1/3 हिस्सा (पैतृक संपत्ति)
हिसार अर्बन एस्टेट-II में 250 वर्ग गज के मकान में 1/3 हिस्सा (पिता से विरासत में)
जस्टिस सूर्यकांत के नाम पर 16 फिक्स डिपोजिट हैं। इसकी कुल राशि 4,11,22,395 है। HUF के नाम 15 एफडी हैं। इनकी कुल लागत 1,92,24,317 है। पत्नी के नाम 6 एफडी है, जिनमें 1,96,98,377 जमा हैं। पत्नी का पीपीएफ अकाउंट है, जिनमें 49,90,733 निवेश हैं। पत्नी के जीपीएफ अकाउंट में 3,74,03,026 हैं।





