JM Scindia : अंगामी ट्राइब के आयोजन में जमकर झूमे सिंधिया, ऐसा अंदाज आपने पहले न होगा देखा होगा

Nagaland : भारत कई विविधताओं से भरा देश है. पूर्वोत्तर से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत भूमि कई संस्कृतियों का अनोखा संगम है. भारत की लोकसंस्कृति की गूंज दुनियाभर में है. ऐसे ही पूर्वोत्तर की अद्भुत सांस्कृतिक विविधता का रंग उस समय और गहरा हो गया, जब केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को नागालैंड के अंगामी समुदाय के पारंपरिक कार्यक्रम में शामिल हुए. तीन दिन के दौरे पर नागालैंड पहुंचे सिंधिया यहां के सभी आयोजन में मौजूद रहे. वो बड़े जोश से अंगामी जनजाति की धुनों और रिवाजों में घुलते हुए नजर आए.

कार्यक्रम के दौरान जब पारंपरिक नगाड़ों और ड्रमों की धुनें गूंजीं, तब सिंधिया भी खुद को रोक नहीं पाए. वे वहां मौजूद समुदाय के सदस्यों के साथ पारंपरिक नृत्य करने लगे दिखे. उनके चेहरे की सहज मुस्कान और कदमों की लय ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया. स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, जिसका जवाब सिंधिया ने उसी आत्मीयता के साथ दिया. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर के प्रति उनका लगाव केवल औपचारिक नहीं, बल्कि आत्मिक है. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की संस्कृति को केवल देखा नहीं जाता, इसे आत्मा से महसूस किया जाता है. अंगामी समुदाय की ऊर्जा, अनुशासन और सांस्कृतिक समृद्धि अद्भुत है.

आभारी हूं …
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पारंपरिक नृत्य का वीडियो शेयर करते हुए सिंधिया ने पोस्ट में लिखा, ‘जब अंगामी ड्रम बजते हैं, तो आप खड़े नहीं रहते, आप उनके साथ नाचते हैं. नागालैंड के अद्भुत उत्साह, ऊर्जा और जीवंत संस्कृति की गर्मजोशी के लिए हृदय से आभारी हूं.’

screenshot 20251207 2116473764725689186252131
screenshot 20251207 2116556582043222861978306

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles