Israel-Iran War : इस्राइली सेना का फिर से तेहरान पर भयानक हमला, ईरानी पुलिस खुफिया प्रमुख की मौत की पुष्टि

नई दिल्ली। अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए,  जो दूसरे दिन भी जारी है। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई बड़े अधिकारी मारे गये।

ईरान की राजधानी तेहरान में इस्राइल की एयर स्ट्राइक के बाद बड़े विस्फोट हुए और आसमान में धुएं के गुबार उठे। यह हमला ‘तेहरान के दिल’ को निशाना बनाकर किया गया। कई शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नागरिकों में भय का माहौल है।

screenshot 20260301 152326694946165677326500

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने एक कड़े बयान में कहा है कि अली खामेनेई की हत्या को ‘मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा’ के रूप में देखा जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेहरान इस घटना का बदला लेना अपना ‘वैध अधिकार और कर्तव्य’ मानता है और इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। स्टेट मीडिया ने बताया कि इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मदरेजा आरिफ ने मंत्रियों और राज्यपालों को निर्देश जारी किए हैं कि देश का प्रशासन युद्ध की स्थिति में भी निर्बाध रूप से कार्य करता रहे।

अमेरिका और इस्राइल के हमलों में ईरान के पुलिस खुफिया प्रमुख की मौत हो गई। हमले में ईरान के पुलिस खुफिया प्रमुख गुलामरेजा रेजाइयन  मारे गए। फार्स समाचार एजेंसी और अन्य मीडिया संस्थान ने बताया कि राष्ट्रीय पुलिस खुफिया प्रमुख जनरल गुलामरेजा रेजाइयन कल (शनिवार) दुश्मन हमलों के बाद मारे गए।

सऊदी की राजधानी रियाद के पूर्वी हिस्से में धमाके: रिपोर्ट
अल जजीरा की के मुताबिक सऊदी अरब की राजधानी रियाद में धमाकों की आवाज सुनाई देने की रिपोर्ट मिल रही है। पूर्वी रियाद के लोगों के हवाले से कहा गया है कि कई तेज धमाके सुने और धुआं उठते देखा। न्यूज़ एजेंसी ने दावा किया कि उसके रिपोर्टर्स ने भी धमाके सुने।

कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक झड़प, नौ लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे। पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया। नौ लोगों की मौत के अलावा कई लोग घायल हुए है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles