MP : ग्वालियर में कांवड़ियों की टोली को कुचलती हुई खाई में पलटी कार, चार की मौत, दो घायल

ग्वालियर। भदावना (उटीला) से कांवड़ भरकर आ रही कांवड़ियों की टोली के साथ शिवपुरी लिंक रोड पर हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कांवड़ियों को रौंदते हुए खाई में पलट गई। जिसमें 4 कांवड़ियों की मौत हो गई व 2 घायल हैं। घटना मंगलवार-बुधवार रात पौने एक बजे की है। आक्रोश में कांवड़ियों ने सड़क पर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया।

सिमरिटया टांका घाटीगांव निवासी प्रहलाद बंजारा ने बताया, गांव से 13 लोग कांवड़ भरने भदावना आए थे। शाम को टोली कांवड़ लेकर गाते बजाते शीतला माता मंदिर के रास्ते से लौट रही थी। शिवपुरी लिंक रोड पर पहुंचे थे तभी कार एपी-09 डब्ल्यूडी 0226 आई और उसका टायर फट गया वह कांवड़ियों की टोली को कुचलती हुई खाई में जाकर पलट गई। उसमें सवार भाग गए। हादसे में बाबा गुसांई (55) और प्रहलाद (33) गंभीर जख्मी हो गए। जबकि वकील, रमेश दिनेश और छोटू की मौके पर ही मौत हो गई।

सब लोग कतार में चल रहे थे। गांव भी बस कुछ ही दूरी पर रह गया था उम्मीद थी कि सुबह तक वहां पहुंच जाएंगे और भोलेनाथ पर कांवड़ चढ़ाएंगे। अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी कुछ समझ में नहीं आया क्या हुआ। पलक झपकते कार कांवड़ियों की टोली को कुचलते हुए गुलांटे खाते हुए दिखाई दी। हंसती गाती टोली में चीख पुकार मच गई। साथी सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे।

स्ट्रेचर के लिए चिल्लाके रहे कांवड़िए
ट्रॉमा सेंटर में लापरवाही सामने आई है। कांवड़ियों को जब घायलों को यहां लाया गया तो इलाज के लिए उनको स्ट्रेचर भी नहीं मिले तो हंगामा हो गया। कांवड़िए स्ट्रेचर के लिए चिल्लाते रहे। सिमरिया टांका गांव में जैसे ही हादसे की सूचना पहुंची तो कोहराम मच गया है। परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने म़ृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles