नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में तबादले का सिलसिला जारी है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और गुजरात में एक ही दिन प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। जहां लद्दाख प्रशासन ने चार आईएएस अधिकारियों समेत एक 15 जेकेएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं गुजरात में दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इससे संबंधित आदेश सरकार ने 18 अगस्त को जारी किया है।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामान्य प्रशासन विभाग ने चार आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। तीन अफसरों को अतिरिक्त विभाग आवंटित किए गए हैं। 2013 के आईएएस अधिकारी संचित रोडरिक्स जो वर्तमान में पर्यटन एवं संस्कृति और आवास और शहरी विकास का प्रभाव संभाल रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास और स्कूली शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे भानु प्रभा को युवा सेवाएं एवं खेल का अतिरिक्त विभाग आवंटित किया गया है। रूद्र गौड़ पीटी को विद्युत विकास और नवीन नवीनीकरणीय ऊर्जा का अतिरिक्त विभाग आवंटित किया गया है। पोस्टिंग के प्रतीक्षा कर रहे बैच 2023 के आईएएस अधिकारी ओमकार राजेंद्र गुंडेग को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट जेंसकर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी, जेंसकर के सीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इन JKAS अफसरों का हुआ तबादला
लद्दाख में कई विभागों के निदेशक और विशेष सचिव बदले गए हैं। जेकेएएस अधिकारी जाहिदा बानो, विशेष सचिव, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को लद्दाख अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के सचिव रूप के पद पर तैनात किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी लद्दाख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे मोहम्मद उस्मान खान को कृषि एवं बागवानी परिवहन और सहकारिता विभागों में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। रवि शंकर को स्थानांतरित कर उप- मंडल मजिस्ट्रेट, शक्र चिटकन के पद पर नियुक्त किया गया है।
गुजरात में हुआ इन आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
सुजल जयंती भाई मयात्रा ,अतिरिक्त ग्रामीण विकास आयुक्त, ग्रामीण विकास आयुक्तालय, गांधीनगर को स्थानांतरित कर जनगणना संचालन निदेशक, नागरिक पंजीकरण निदेशक गुजरात दमन और दीव और दादर और नागर हवेली के रूप में नियुक्ति किया गया है। उनकी सेवाएं भारत सरकार के अधीन रखी गई है। नियुक्ति ग्रहण करने की तिथि 31 दिसंबर 2025 है। बी.एम प्रजापति, अतिरिक्त ग्रामीण विकास आयुक्त, ग्रामीण विकास आयुक्तालय को ग्रामीण विकास आयुक्त, ग्रामीण विकास आयुक्तालय के अन्य पदों का अतिरिक्त प्रभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
