Social Media पर वायरल हुईं अरुणाचल प्रदेश में पीएम मोदी का स्वागत करने वाली IAS अधिकारी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर थे। वे पूर्वोत्तर राज्य के पापुम पारे जिले पहुंचे। यहां उनका स्वागत एक महिला सिविल सेवा अधिकारी विशाखा यादव ने किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन करती इस अधिकारी की तस्वीरें वायरल हो गईं और लोग इस अधिकारी के बारे में गूगल करने लगे. आईएएस विशाखा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री का पापुमपारे जिले में गर्मजोशी से स्वागत करने का अवसर पाकर गर्व महसूस कर रही हूं।”

कौन हैं विशाखा यादव?
विशाखा यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में उपायुक्त के पद पर तैनात हैं। विशाखा ने प्रधानमंत्री का अभिवादन करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं और कहा कि पापुम पारे में उनका गर्मजोशी से स्वागत करने का अवसर पाकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
आईएएस विशाखा यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी।  बिना किसी कोचिंग की मदद के उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर छठी रैंक हासिल की थी।

screenshot 20250927 1040324706786572149054745

इंजीनियर से आईएएस बनने तक का सफर
विशाखा दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1994 में हुआ था। उनके पिता राजकुमार यादव सहायक उप-निरीक्षक हैं। जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। आईएएस अधिकारी बनने से पहले वह इंजीनियर थीं। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित सिस्को में नौकरी शुरू की। लेकिन उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का था।

screenshot 20250927 1039193823185620650910182

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles