CIC : वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी ने केंद्रीय सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली, राज कुमार गोयल CIC नियुक्त

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में सोमवार को शपथ दिलाई. कार्मिक मंत्रालय ने बताया- केंद्र सरकार ने 15 दिसंबर, 2025 की दोपहर से आशुतोष चतुर्वेदी, पीआर रमेश, संजीव कुमार जिंदल, खुशवंत सिंह सेठी, सुरेंद्र सिंह मीना, स्वागत दास, सुधा रानी रेलंगी और जया वर्मा सिन्हा को केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त नियुक्त किया है. राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

screenshot 20251215 1950033101590823793893889

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने 8 नये सूचना आयुक्त और राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जाने की सिफारिश की थी. समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल थे.

नए सूचना आयुक्त, जो आयोग में प्रशासनिक और व्यावसायिक अनुभव का भंडार लेकर आए हैं, उनमें निम्नलिखित शामिल हैं:-
जया वर्मा सिन्हा (सेवानिवृत्त आईआरटीएस: 1987) , रेलवे बोर्ड की पूर्व और पहली महिला अध्यक्ष।
स्वागत दास (सेवानिवृत्त आईपीएस: 1987: केंद्रीय सचिव), कैबिनेट सचिवालय में पूर्व सचिव (सुरक्षा)।
सुरेंद्र सिंह मीना  (सेवानिवृत्त आईएएस: 1993: जेएच)।
संजीव कुमार जिंदल (सेवानिवृत्त सीएसएस अधिकारी: 1989), पूर्व में गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे।
खुशवंत सिंह सेठी (सेवानिवृत्त वन संरक्षक: 1990: टीआर), विशिष्ट फेलो, टीईआरआई, और त्रिपुरा सरकार में पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख (एचओएफ)।
सुधा रानी रेलंगी , पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की पूर्व सदस्य (कानूनी)।
आशुतोष चतुर्वेदी (पत्रकार/प्रधान संपादक)।
पीआर रमेश।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles