Bihar : नीतीश कुमार को झटका, सरकार में मंत्री रहे कद्दावर नेता ने बदला पाला; RJD में शामिल

मधुबनी। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है। वह राजद में शामिल हो गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। लक्ष्मेश्वर राय लौकहा विधानसभा क्षेत्र से टिकट चाह रहे थे। 2020 में राजद के भारत भूषण मंडल ने हरा दिया था।

लौकहा विधानसभा सीट पर वर्ष 2020 से जदयू जीतता आ रहा था। मगर 2020 में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद प्रियदर्शी की बगावत और लोजपा से चुनाव लड़ जाने के कारण जदयू के लक्ष्मेश्वर राय को राजद से हार का सामना करना पड़ा था। जदयू के लिए यह प्रतिष्ठा की सीट थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीधी नजर इस सीट को लेकर है। दो माह में मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में दो बार आ चुके हैं। पूर्व मंत्री हरि साह की प्रतिमा आवरण के मौके पर जब मुख्यमंत्री आए थे तभी लक्ष्मेश्वर राय ने यह कहा था कि यदि लौकहा से उन्हें टिकट नहीं मिला तो वे राजद का दामन थाम लेंगे।

पार्टी ने उनके इस बयानबाजी को नकारात्मक ब्लैकमेलिंग का तरीका माना। आज पटना में शाम को सीट फाइनल होने की घोषणा होने की संभावना है।
लक्ष्मेश्वर राय भी पटना की गलियों में अपनी दाल गलाने के लिए घूम रहे थे। मगर संभवतः बात नहीं बनी जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया। कयास लगाया जा रहा है कि बाबूबरही से वे राजद के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि यह अभी पुष्ट नहीं है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles