MP : शिक्षा विभाग के बाबू, दो रिश्तेदारों के घर छापा, 20.47 करोड़ के गबन का आरोप

आलीराजपुर। यहां  के कट्ठीवाड़ा में सेंट्रल एजेंसी ने शिक्षा विभाग के बाबू कमल राठौर और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारा है। कार्रवाई सुबह 9 बजे से शुरू हुई। राठौर पर 20.36 करोड़ रुपए के गबन का आरोप है। बाबू के घर के बाहर सीआरपीएफ की वर्दी में मशीन गन लेकर जवान खड़े हैं।

अभी यह साफ नहीं है कि किस एजेंसी ने छापा मारा है। कोष व लेखा विभाग ने अगस्त 2023 में मामले की जांच की। विभाग ने डीडीओ कोड 4902506054 के खाते से संदिग्ध भुगतान पकड़े। जांच में 20 करोड़ 36 लाख 12 हजार 727 रुपए की अनियमितता मिली।

भोपाल संचालनालय कोष विभाग की जांच में कट्ठीवाड़ा के लेखा सहायक कमल राठौर के डीडीओ कोड से संदिग्ध भुगतान सामने आए। खातों में एक से अधिक कर्मचारी, वेंडर और लाभार्थियों के नाम दर्ज थे। वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक के भुगतानों की जांच की गई।

कुल 135 खातों में भुगतान हुआ था
पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज किया था। राठौर को इस मामले में जमानत मिल चुकी है। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आजाक विभाग को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। कुल 135 संवेदनशील खातों में भुगतान किए गए थे। 134 में से 35 खाते ऐसे हैं, जिनके सरनेम राठौर है। कमल राठौर ने अपनी पत्नी, पिता सहित रिश्तेदारों के नाम पांच साल में लाखों रुपए का भुगतान करवा दिया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles