MP : लखन पटेल से छीना पशुपालन विभाग, अब केवल आनंद विभाग के मंत्री रहेंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। राज्य शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब यह विभाग सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास रहेगा।
मुख्यमंत्री के फैसले के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंत्री लखन पटेल को आज सुबह सीएम हाउस बुलाया गया। वे करीब 10 बजे सीएम हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान उनसे पशुपालन विभाग का प्रभार वापस लेने को लेकर चर्चा हुई। हालांकि गजट नोटिफिकेशन कल ही जारी हो गया था।
दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से विधायक और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल के विभागों में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग हटने के बाद अब उनके पास केवल आनंद विभाग का प्रभार रह गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग समेत वे सभी विभाग रहेंगे, जो किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles