Bhopal में धंसी सड़क, एमपी नगर चौराहे के पास सड़क पर हुआ 10 फीट का गड्ढा

भोपाल। प्रदेश में सड़कों और पुलों की गुणवत्ता को लेकर चल रहे विवादों के बीच आज राजधानी भोपाल में भारी बारिश के बाद महाराणा प्रताप नगर चौराहे के पास एक व्यस्त सड़क पर 10 फीट से बड़ा गड्ढा बन गया. यह सड़क भोपाल की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है और इसके नीचे एक पुराना नाला बह रहा है.

बताया गया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन आती है. गड्ढा सुबह से हो रही बारिश के बाद बनने की बात सामने आई है.हाल ही में भोपाल की सड़कों पर गड्ढों को लेकर PWD मंत्री राकेश सिंह के बयान, “जब तक सड़कें रहेंगी, तब तक गड्ढे रहेंगे,” की भी चर्चा हो रही है.
इससे पहले ग्वालियर शहर की चेतकपुरी रोड भी चर्चा का विषय बन गई थी. यहां बारिश के चलते 4 करोड़ रुपए की नई बनाई गई सड़क पर गुफानुमा गड्डे हो गए थे. इससे नगर निगम की काफी किरकिरी हुई थी. 

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles