Shivraj सिंह चौहान और साधना सिंह की जुगलबंदी दिखी, गाना गया – जाने जां…

भोपाल। वैसे तो आपने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कई बार गाने और भजन गाते देखा और सुना होगा। लेकिन इस बार उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ जुगलबंदी की।
मौका शिवराज सिंह चौहान के ससुराल पक्ष में एक शादी समारोह का था। यहां मंच पर साधना सिंह गाना गा रही थी। गाना कुछ यूं था- जान-ए-जां ढूंढती फिर रही, हूं तुम्हें रात दिन.. मैं यहां से वहां… मुझको आवाज दो, छुप गए हो सनम…
तभी मंच पर शिवराज सिंह आ गए। उन्होंने हाथ में माइक थामा। फिर शिवराज सिंह ने गाया.. तुम कहां.. इस पर साधना सिंह ने गाया.. मैं यहां..। शिवराज सिंह और साधना सिंह की इस जुगलबंदी पर जमकर तालियां गूंजी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles