Cannes Film Festival में छाईं Aditi Rao Hydari, रेड कार्पेट पर दिखा ग्लैमरस अवतार

Cannes. भारतीय अभिनेत्री Aditi Rao Hydari ने 79वें Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल और एलिगेंस से सभी का ध्यान खींच लिया। फेस्टिवल के दूसरे दिन अदिति ने वन-शोल्डर थाई-हाई स्लिट गाउन पहनकर ऐसा ग्लैमरस अंदाज पेश किया, जिसने फैशन प्रेमियों को पुराने हॉलीवुड दौर की याद दिला दी।
शिमरी ट्रेल गाउन में अदिति का लुक बेहद रॉयल नजर आया। उन्होंने इस आउटफिट के साथ गोल्डन फुटवियर्स कैरी किए, जो उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना रहे थे। रेड कार्पेट पर अदिति ने कॉन्फिडेंस के साथ स्टाइलिश पोज दिए और फ्लाइंग किस देकर फैंस का दिल जीत लिया।

मेकअप की बात करें तो अभिनेत्री ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर के साथ अपने लुक को क्लासिक टच दिया। उनका यह सटल लेकिन बोल्ड फैशन स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि फेस्टिवल के पहले दिन अदिति ट्रेडिशनल भारतीय अंदाज में साड़ी पहनकर नजर आई थीं। साड़ी में उनकी खूबसूरती और ग्रेस को भी काफी सराहा गया था। अब रेड कार्पेट पर उनका मॉर्डन ग्लैमरस अवतार फैशन जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

अदिति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “Cannes state of mind! Made it count.” उनके इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स लगातार तारीफ भरे कमेंट कर रहे हैं।

screenshot 20260517 1618255479754243978806812

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles