Stock Market: आज फिर धड़ाम से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार कल यानी बुधवार की भारी गिरावट के बाद आज गुरुवार, 12 मार्च को भी  खुलते ही धड़ाम से गिरा.ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आए भूचाल और युद्ध के हालातों ने शेयर बाजार में हाहाकार मचा दिया है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान के साथ काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं.

बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश
आज सुबह जैसे ही ट्रेडिंग शुरू हुई, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़े गैप के साथ नीचे गिरे.सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स (Sensex) 983.86 अंक (1.28%) टूटकर 75,879.85 के स्तर पर आ गया.निफ्टी (Nifty 50) में भी 303.60 अंकों (1.27%) की भारी गिरावट देखी गई और यह 23,563.25 पर पहुंच गया.

इन सेक्टर में सबसे अधिक बिकवाली
शुरुआती कारोबार में बाजार में करीब सभी इंडेक्स लाल निशान में थे. ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, रियल्टी, मेटल, पीएसयू बैंक, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग में सबसे अधिक बिकवाली नजर आई. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,070 अंक या 1.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 55,390 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 286 अंक या 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,127 पर था.

बाजार में गिरावट के बावजूद टेक महिंद्रा और HCL टेक चढ़े
सेंसेक्स पर लिस्टेड शेयरों में इटरनल, इंडिगो, एमएंडएम, टाटा स्टील, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एलएंडटी, मारुति सुजुकी,बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बीईएल, आईटीसी, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे.वहीं, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक गेनर्स थे.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles