चांदी की कीमतों में 10400 रुपये का उछाल, सोना 1.67 लाख

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में तेज उछाल देखने को मिला है। इसके चलते सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमत 10460 रुपये बढक़र 2.92 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 5260 रुपये बढक़र 1.67 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल वायदा में दिन के दौरान 3.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,67,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा में 3.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 2,91,249 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles