Ratapani Tiger Resurve : पेड़ की ऊंची डाली पर दो तेंदुओं का शिकार अभ्यास, वन विभाग ने कैमरे में किया कैद

रायसेन। जिले के रातापानी टाइगर रिजर्व में एक दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। वन विभाग की टीम ने सूर्योदय से पहले दो युवा तेंदुओं को पेड़ की ऊंची डाली पर शिकार का अभ्यास करते हुए देखा। यह वीडियो किसी टूरिस्ट ने अपने मोबाइल के कमरे में कैद किया, जो 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। दोनों तेंदुए ऐसी ऊंचाई पर थे, जहां सामान्य जानवरों का पहुंचना मुश्किल होता है।

दाहोद रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्तिकेय शुक्ला के अनुसार, तेंदुए अपनी छलावरण कला में माहिर होते हैं। ये दिन और रात दोनों समय शिकार करते हैं। शिकार के दौरान ये 70 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकते हैं। इनकी शिकार की रणनीति में अक्सर झुंड से एक जानवर को अलग करना शामिल होता है। कई बार एक से अधिक तेंदुए मिलकर शिकार करते हैं।

150 से अधिक तेंदुए निवास करते हैं रातापानी टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का आठवां टाइगर रिजर्व है, जिसमें 150 से अधिक तेंदुए निवास करते हैं। यहां बाघों के साथ-साथ अन्य वन्य जीवों की रोचक गतिविधियां भी देखने को मिलती हैं। इस कारण रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।
रातापानी टाइगर रिजर्व प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आकर्षक स्थल बन गया है। यहां आने वाले पर्यटक वन्य जीवों की रोचक तस्वीरें अपने कैमरे और मोबाइल में कैद करते हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles