Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल में छाईं आलिया भट्ट, सामने आई पहली झलक

कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज आज ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में दुनियाभर की सिनेमा और फैशन जगत की चर्चित हस्तियां शामिल होती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी यहां पहुंची हैं। कान फेस्टिवल से उनका एक लुक सामने आया है।
आलिया ने फ्लोरल ड्रेस में की शिरकत
आलिया भट्ट ने लाइट ग्रीन कलर का फ्लोरल कौर्सेट कैरी किया है, जो व्हाइट बॉलगाउन स्कर्ट सरीखा लग रहा है। आलिया का यह लुक बेहद रिफ्रेशिंग और स्टाइलिश है। एक्ट्रेस ने ग्लोबल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वे ग्लैमरस लुक में इतनी सहज और प्यारी लग रही हैं कि देखने वाले लोग तारीफें कर रहे हैं।
आलिया ने व्हाइट बेस पर येलो, ग्रीन और ब्लू शेड वाले इस फ्लोरल लुक गाउन के साथ अपने हेयर स्टाइल को भी बेहद खास रखा है। उन्होंने हाईबन बनाया है। आलिया ने अपना लुक बेहद सिंपल रखा है। न उन्होंने गले में नेकलेस पहना है न कलाई पर कोई ब्रेसलेट या घड़ी। इसके बावजूद अपने दमदार अंदाज से उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा है।

