रायसेन में 5 पुलिस अधिकारियों के तबादले, सिलवानी थाना प्रभारी सहित अन्य को नई जिम्मेदारी

रायसेन। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने प्रशासनिक कारणों से जिले के पांच पुलिस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। ये तबादले रिक्त पदों की पूर्ति के लिए किए गए हैं और अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे। आदेश शनिवार दिन रात जारी किए गए थे। रक्षित केंद्र रायसेन में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक संजीत परते को सिलवानी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सिलवानी थाना प्रभारी पूनम सविता को अब अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त, अजाक थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक सुरेश दुबे को रक्षित केंद्र रायसेन भेजा गया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक नितिन अहिरवार को रायसेन कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कोतवाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक रोहित कुशवाह को भारकच्छ का थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकताओं के चलते तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ये पदस्थापनाएं अस्थायी प्रकृति की हैं।

Exit mobile version