Iran US Talks: ईरान ने पाकिस्तान को मध्यस्थ मानने से किया इनकार, खारिज की अमेरिका के साथ शांति वार्ता

तेहरान।ईरान ने पाकिस्तान को मध्यस्थ की भूमिका में मानने से इनकार करते हुए अमेरिका के साथ शांति वार्ता खारिज कर दी है। यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के हवाला कहा गया है कि ईरान के इस फैसले से पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिश धूमिल हो गई है। अमेरिका और ईरान युद्धविराम पर विरोधाभासी संकेत दे रहे हैं। यह दावा अमेरिकी न्यूज एजेंसी ‘द मीडिया लाइन’के हवाले किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने बुधवार को अमेरिका के 15-सूत्री युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया। अपनी स्थिति को और सख्त करते हुए ईरान ने व्यापक मांगों वाला प्रतिप्रस्ताव जारी किया है। इस कदम से हालिया कूटनीतिक गति रुक गई है और पाकिस्तान में बातचीत की मेजबानी की संभावनाएं काफी कम हो गई हैं। ईरान का यह खारिजनामा उस दिन आया जब इस्लामाबाद को वार्ता का संभावित स्थल बनाने की उम्मीद बढ़ रही थी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोनों पक्षों की सहमति पर “अर्थपूर्ण और निर्णायक” बातचीत की मेजबानी का प्रस्ताव दिया था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने पहले ही अमेरिकी प्रस्ताव तेहरान तक पहुंचा दिया था, जिसमें प्रतिबंधों में छूट, ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पर अंकुश, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना और प्रॉक्सी समूहों को समर्थन पर रोक शामिल थी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles