इकबाल सिंह बैंस के यहां छापा..? बैंस ने किया खण्डन..

भोपाल। पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के रातीबड़ स्थित निवास पर आयकर विभाग का छापा पड़ने की खबर आ रही है। अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। शाम को खबर आई कि ईडी की टीम आई थी।

img 20240323 1939046599840447715235216

जानकारी के अनुसार पर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस के यहां आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे  थे। सूत्र  बताते हैं कि किसी प्रकार का पुलिस बल या ऐसी कोई फोर्स नही थी। अधिकारी कुछ डॉक्यूमेंट और pen drive में जानकारी अपने साथ ले कर चले गए हैं। अधिकारी इस बारे में  फिलहाल कुछ नही बोल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर चल रहा है कि 8 इनोवा क्रिएस्टा गाड़ी में ईडी के अफसर पूर्व मुख्य सचिव के सूरज नगर स्थित निज आवास पर पहुंचे। वे एक घंटे तक उनके बंगले पर बैठे। इस दौरान भोपाल से दिल्ली तक कई फोन घनघनाए गए और इसके बाद ईडी के सभी अधिकारी बैरंग लौट गए। ईडी रेड की खबर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने जानकारी लेने के लिए सादी वर्दी में बैंस के बंगले के आस पास अपना अमला तैनात किया। वहीं मीडिया के लोग भी पहुंच गए। बंगले पर मौजूद गार्ड ने भी बताया कि यहां कोई रेड नहीं हुई है। हालांकि,उसका कहना था कि सात-आठ गाड़ियां जरूर आई थीं, लेकिन छापे जैसा कुछ नहीं था।

Exit mobile version