MP: विजयवर्गीय का बयान, कांग्रेस पकड़ पकड़ कर चुनाव लड़ा रही है…

इंदौर। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर बयान दिया। कहा कि कांग्रेस के पास लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं हैं। इंदौर लोकसभा प्रत्याशी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को पकड़-पकड़कर चुनाव लड़ा रही है।

img 20240324 1722272604587736975260003

विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर से जिन्हें लोकसभा टिकट मिला है उन्हें मैं तो जानता हूं लेकिन इंदौर की जनता कोई भी नहीं जानती। मैंने घर भी पहुंचा तो कहा कि कोई नहीं जानता। वह ऐसे ही लोगों को लड़ा रही है। राजगढ़ में उम्मीदवार ही नहीं मिला। दिग्विजयसिंह जैसे 72 वर्षीय व्यक्ति को लड़ाना पड़ रहा है। ऐसे ही कांतिलाल भूरिया को झाबुआ से लड़ा रहे हैं क्योंकि वहां कोई उम्मीदवार ही नहीं है। कांग्रेस के पास मप्र में उम्मीदार ही नहीं है। मुझे लगता है कि कई जगह कांग्रेस की जमानत जब्त होगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles