MP: आदिवासी रंग में रंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, झाबुआ में भगोरिया में  शामिल हुए

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को झाबुआ जिले के राणापुर पहुंचे। यहां वे भगोरिया मेले में शामिल हुए। सीएम यादव आदिवासी परंपरा के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने पारंपरिक पगड़ी और जैकेट पहनी।

img 20240323 2358404387841265485992837
Cm मोहन यादव भगोरिया उत्सव में…

सीएम यादव खुली जीप में सवार होकर रोड शो के रूप में निकले। उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान रतलाम लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनीता चौहान भी मौजूद रहीं।

कोई ताकत फिर से मोदी सरकार बनने से नहीं रोक सकती

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- झूठ बोलने वाले, बेईमानी करने वाले और चालाकी करने वाले बहुत सारे दल के लोग हैं। आप सभी को भड़काते रहते हैं। लेकिन जिस प्रकार से मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, जिस प्रकार से प्रगति चल रही है, दुनिया की कोई ताकत फिर एक बार मोदी सरकार बनने से नहीं रोक सकती।

केजरीवाल पर कहा- जेल गए, लेकिन पद नहीं छोड़ रहे
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर सीएम
यादव ने कहा- ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली के अंदर ये
कहने वाला कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लडूंगा, मैं गरीबों
की बात करूंगा और बेईमानों को जेल भेजूंगा। उनके
मंत्री जेल गए, अब तो खुद भी जेल गए, लेकिन पद नही
छोड़ रहे हैं। कांग्रेस भी उनका समर्थन कर रही है।

पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह भगोरिया उत्सव में शामिल हुए
Exit mobile version