MP : 8 नए आईएएस अधिकारियों को जिलों में सहायक कलेक्टर बनाया

भोपाल। मध्यप्रदेश संवर्ग के. लिए आवंटित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के आठ परिवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री, राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में प्रथम चरण के प्रशिक्षण समाप्ति पर राज्य में प्रशिक्षण के लिए जिलों में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

सुश्री आयुषी बंसल झाबुआ, सुश्री आशी शर्मा धार, माधव अग्रवाल बड़वानी, सुश्री सौम्या मिश्रा सिंगरौली, श्लोक वाइकर कटनी, सुश्री शिल्पा चौहान  खंडवा, खोट पुष्पराज नानासाहेब बैतूल और शैलेन्द्र चौधरी मंडला में पदस्थ किये गये हैँ।

Exit mobile version