Loksabha election: भाजपा की एक और सूची, राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का एलान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छठी सूची जारी कर दी है। इसमें तीन उम्मीदवारों का एलान किया गया है। सूची में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की करौली-धौलपुर (अजा) लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव और दौसा से कन्हैया लाल मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा इनर मणिपुर लेाकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह पर दांव लगाया गया है।

img 20240326 1608085224132376558190977

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। इस तरह पार्टी अब तक करीब 400 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

Exit mobile version