Lok Sabha election: अधीर रंजन चौधरी ने की वरुण गांधी की तारीफ, कहा – कांग्रेस में शामिल होने पर पीलीभीत से टिकट संभव

नई दिल्ली। भाजपा ने पीलीभीत लोकसभा से अपने मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया। पार्टी ने जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है।अब कांग्रेस ने वरुण गांधी की तारीफ की है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वरुण गांधी साफ छवि वाले नेता हैं। यदि वे कांग्रेस में शामिल होते हैं तो पीलीभीत से टिकट से इनकार नहीं है।

img 20240326 1627536294656666547192936

वरुण गांधी को यहां (कांग्रेस में) आना चाहिए। हमें खुशी होगी। वह एक शिक्षित व्यक्ति हैं। उनकी साफ छवि है। बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, क्योंकि वह गांधी परिवार से संबंधित हैं।बता दें, भाजपा सांसद रहते वरुण गांधी ने कई बार ऐसे बयान दिए, जो पार्टी लाइन से बाहर थे। कई बार उन्होंने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाया।

Exit mobile version