FBI: काश पटेल की कुर्सी पर संकट, ट्रंप जल्द कर सकते हैं एफबीआई प्रमुख की छुट्टी

वाशिंगटन. ईरान से युद्ध शुरू होने के बाद से अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रशासन में लगातार शीर्ष अधिकारियों को पद से हटा रहे हैं। इसी बीच, एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है। अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन, अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज  और अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी के बाद एफबीआई प्रमुख काश पटेल को हटा सकते हैं। काश पटेल अपने व्यवहार को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। उन पर अत्यधिक शराब सेवन और अमर्यादित आचरण के आरोप लग रहे हैं।
‘पॉलिटिको’ की रिपोर्ट में व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि लगातार नकारात्मक खबरों और बढ़ते विवादों के कारण पटेल को लेकर माहौल खराब है और ट्रंप उनसे परेशान हैं। विवाद की शुरुआत तब हुई, जब अमेरिकी पत्रिका ‘अटलांटिक’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) में उनके काम करने के तरीके को लेकर चिंता है। उन पर काम के दौरान अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एक बार सिस्टम से लॉक होने पर पटेल घबरा गए थे। हालांकि, पटेल ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।

पटेल ने अत्यधिक शराब के सेवन के आरोपों को किया खारिज
इसके अलावा, उन पर शराब के अत्यधिक सेवन के आरोप भी लगे। पटेल इन इन आरोपों को बदनाम करने की कोशिश करार दिया है है इसके खिलाफ उन्होंने 250 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि उनके खिलाफ पहले शराब से जुड़े कुछ पुराने मामले सामने आए थे। पटेल ने कानूनी दस्तावेजों में इन आरोपों को स्वीकार किया था।

Exit mobile version