Bhopal : भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूलों का समय बदला

भोपाल। जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुये छात्रों की स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए जिला भोपाल अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय /अशासकीय / एम.पी. बोर्ड / सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई. एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालय प्री प्रायमरी की कक्षायें विद्यालय अपनी एवं छात्रों की सुविधानुसार अधिकतम दोपहर 12 बजे तक,  साथ ही कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षायें प्रातः 7.30 बजे से अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेगें।

Exit mobile version