MP: विधानसभा में बात नहीं बनी, तो राजभवन पहुंचा नर्सिंग घोटाले का मामला, मंत्री विश्वास सारंग को बर्खास्त करने की मांग

भोपाल। विधानसभा में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाले का मामला जमकर उठाया, लेकिन वहां सरकार ने इसे नजरंदाज करने की कोशिश की। इस पर ये मामला राजभवन पहुंच गया। इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से शिकायत की है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन मंत्री को घोटाले का सरगना बताया हैं। उन्होंने सारंग को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और घोटाले की सर्वदलीय जांच की मांग की है।

नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार आक्रामक है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा। जहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने गवर्नर से शिकायत कर नर्सिंग घोटाले की सर्वदलीय जांच की मांग की है।

img 20240706 1606115285526006019817475

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया है। नर्सिंग घोटाला प्रदेश का बड़ा घोटाला है, यह व्यापम 2 है। हजारों लाखों युवाओं को फर्जी डिग्री दी जा रही है। फर्जी कॉलेज चलाया जा रहा है। कॉलेजों को मान्यता देने वाले कौन ? परमिशन देने वाले कौन ?

उमंग सिंघार ने कहा कि विश्वास सारंग और उनकी कमेटी, जिन्होंने पूरी गड़बड़ी की। नर्सिंग कॉलेज का इलेक्शन न करा कर पूरा अधिकार विश्वास सारंग ने अपने हाथ में रखकर घोटाला किया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। गवर्नर ने कहा है कि सरकार से इस पर चर्चा की जाएगी।

img 20240706 1604446749573670322677784
img 20240706 1604341009679710308094596

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles