MP: 29 की 29 सीटें हमने BJP को दी, लेकिन…’, महिला का सरकार से अपील का वीडियो वायरल

भोपाल। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश ने बीजेपी को पूरी 29 की 29 सीटें जीता दी है. इस जीत के बाद अब लोगों को केंद्र सरकार से कई उम्मीदें हैं. इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narnedra Modi) से अपील करती हुई सुनाई दे रही है. महिला पीएम मोदी से उसके इलाके में सड़क बनाने की मांग कर रही है।

सीधी की इस महिला ने वीडियो में सड़क की बदहाल स्थिति भी दिखाई है. महिला का कहना है कि उनके राज्य मध्य प्रदेश से 29 सांसद बीजेपी के जीते हैं तो अब यहां की सड़क बननी चाहिए. महिला ने वीडियो जारी कर कहा, ”मोदी जी हमारे यहां की सड़क बनवा दें. बीजेपी ने 29 की 29 सीटें जीती हैं. मध्य प्रदेश के लोगों ने जिताया है. ये रोड देखें, कबाड़ है. हमारे यहां के लोग सांसद, विधायक और कलेक्टर तक से मिले लेकिन कोई नहीं सुनता, कोई अर्जी नहीं सुनता है.”

महिला ने कहा, ”मैं वीडियो दिखाती हू्ं. लोगों को चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. देख लीजिए इसकी कैसी हालत है. हमारे गांव का नाम खड्डी खुर्द है जो सीधी जिला में है. यह जंगल है तो क्या हुआ सड़क तो चाहिए. कितनी गाड़ियां पलटती हैं. बरसात में तो और हालत खराब हो जाती है. हमारी सरकार से अपील है. यह अपील मोदी जी तक जानी चाहिए.”

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles