MP: रेप के आरोप में उज्जैन डिप्टी कलेक्टर भोपाल से गिरफ्तार


4 दिन पहले बड़वानी में FIR दर्ज होने के बाद से फरार थे
भोपाल। उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराड़ी को रेप के मामले में बड़वानी महिला पुलिस ने गुरुवार रात को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक महिला कर्मी ने 29 अप्रैल को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। FIR दर्ज होने के बाद से ही वे फरार चल रहे थे।

खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे। लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले ही उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। वे 2016 में बड़वानी में एसडीएम रह चुके हैं। इस दौरान उन पर पीड़िता से धरा धमका कर रेप करने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपी अफसर की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में दबिश दे रही थी। शुक्रवार दोपहर को आरोपी अफसर को भोपाल से बड़वानी लाया गया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया।

अफसर ने मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा था

महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि आरोपी अफसर की गिरफ्तारी के लिए चार सदस्यीय टीम उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची। खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची। वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात उन्हें गिरफ्तार किया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles