Madhya Pradesh का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन में, धर्मस्व विभाग और तीर्थ मेला प्राधिकरण के दफ्तर वहीं लगेंगे

भोपाल। सिंहस्थ से पहले मोहन सरकार का बड़ा फैसला आया है, इसके अनुसार अब धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग भोपाल से संचालित होने के बजाय धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय उज्जैन में होगा। उज्जैन में स्थित सिंहस्थ मेला प्राधिकरण उज्जैन के भवन में अब धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालक भी उज्जैन में स्थानांतरित कर दी गई है। इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित हो गई है। वर्तमान में धार्मिक न्यास विभाग संचालनालय सतपुड़ा भवन से हो रहा था संचालित। मुख्यालय के संचालक सहित पूरा स्टाफ़ अब उज्जैन में बैठेगा।




