MP: नर्सिंग कॉलेज घोटाले के घेरे में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी आएंगे, जांच का दायरा बढ़ा

भोपाल। नर्सिंग काॅलेजों की मान्यता में हुई गड़बड़ियों की जांच के घेरे में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी आएंगे। सरकार ने ऐसे सभी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो मान्यता के पूर्व होने वाले निरीक्षण संबंधी जांच दल में शामिल थे और गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था।
राजस्व विभाग ने 14 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग से भी कहा गया है कि वह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करे।
मान्यता देने से पूर्व निरीक्षण दल बनाकर काॅलेजों का निरीक्षण कराया जाता है। इसमें भूमि सहित अन्य संसाधनों का सत्यापन किया जाता है और फिर निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर मान्यता देने के संबंध में निर्णय लिया जाता है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर हुई जांच में कई काॅलेज निर्धारण मापदंड पर खरे नहीं उतरे और जिन्हें पात्र बताया गया, उनमें भी ढ़ेरों कमियां निकलीं।
इस आधार पर जांचकर्ता सीबीआई अधिकारी सहित अन्य को सेवा से हटाने जैसी कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग ने निरीक्षण दल में सदस्य के रूप में त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत देने वाले 14 अधिकारियों को नोटिस देकर पूछा है कि आपने जिस कालेज को निर्धारित मापदंडों के अनुसार बताया, वे सीबीआई जांच में अनुपयुक्त कैसे हो गए।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले जांच दल में शामिल मेडिकल कॉलेजों के सहायक प्राध्यापक और नर्सिंग अधिकारियों को मिलाकर 111 को नोटिस दिया जा चुका है।
अब निरीक्षण दल में शामिल राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस देने की तैयारी कर ली है। उधर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीबीआई द्वारा अनुपयुक्त बताए गए 33 काॅलेज अब तक बंद कराए जा चुके हैं।
——-
दुबई से प्राइवेट पार्ट में सोना रखकर इंदौर लाया शख्स:ब्यूटीशियन लेगिंग्स में छिपाकर लाई गोल्ड पाउडर; अब तक पकड़ में आए ये 10 तरीके
मध्यप्रदेश के इकलौते इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर पर दो दिन पहले एयरपॉड में रेडियम पेंट करके सोने की तस्करी का खुलासा हुआ। ये विदेशों से अवैध तरीके से सोना लाने का पहला केस नहीं है, लेकिन इसके तरीके चौंकाने वाले हैं। एयरपोर्ट के कस्टम अफसर भी हैरान हैं।
सबसे ज्यादा तस्करी शारजाह, दुबई की साप्ताहिक फ्लाइट से हो रही है। यह गुरुवार को ही इंदौर आती-जाती है। मिडिल ईस्ट यानी खाड़ी देशों में सस्ता सोना मिलना, इसकी तस्करी की वजह है। पेडलर के जरिए तस्करी कर इसे लाया जा रहा है। कभी भी मुख्य तस्कर तक कस्टम नहीं पहुंच पाता या हर बार बदल जाता है।
इंदौर एयरपोर्ट पर बीते दिनों में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा सोने की तस्करी पकड़ी गई है। जानिए तस्करी के कौन-कौन तरीके इस्तेमाल किए गए और कस्टम ने उन्हें पकड़ लिया…
गुरुवार को एयरपॉड से जब्त हुआ सोना
चेकिंग के दौरान एयरपॉड को हथौड़ी-पेचकस से तोड़कर सोना निकाला गया। इसमें सोने पर रेडियम की पॉलिश करके भरा गया था। 80 ग्राम से ज्यादा सोना बरामद किया गया। इसकी कीमत 60 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles