MP: नर्सिंग घोटाले की जांच में नया मोड़CBI की टीम ने CBI अफसरों को किया गिरफ्तार

भोपाल। दिल्ली से आई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने भोपाल सीबीआई के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही रिश्वत देने वाले मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

दरअसल, पिछले 2 साल से हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई मध्य प्रदेश के नर्सिंग घोटाले की जांच कर रही है. इसमें रविवार 19 मई को नया मोड़ आया जब दिल्ली से आई सीबीआई अफसरों ने भोपाल सीबीआई के 4 अफसरों को मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक सीबीआई का इंस्पेक्टर है, तो वहीं 2 एमपी पुलिस के अधिकारी हैं जो वर्तमान में डेप्युटेशन पर सीबीआई को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इसके अलावा, रिश्वत देने के आरोप में निजी नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन, प्रिंसिपल और एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रविवार रात ही भोपाल स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 29 मई तक की रिमांड पर भेजा गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles