MPPSC: टॉपर रायसेन की अंकिता बोलीं, स्कूल में जब ज्यादा नंबर आ जाते थे तो मां कॉपी रीचेक करवाती

रायसेन। मध्य प्रदेश के टॉप-10 रैंकर्स में से 7 लड़कियां हैं. इन्हीं में शामिल हैं रायसेन शहर की बेटी अंकित पाठकर जिन्होंने 1575 में से 942 अंक हासिल करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. इस नतीजे के साथ प्रदेश के इन अभ्यर्थियों को 24 डिप्टी कलेक्टर, 13 डीएसपी, जिला पंजीयन सहायक, वाणिज्य कर अधिकारी, श्रम अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी सहित कई पदों पर नियुक्तियां मिलेंगी।
घर में सबसे छोटी हैं अंकिता
एमपीपीएससी की परीक्षा में टॉप करने वाली अंकित पाठकर के परिवार में खुशी का माहौल है. अंकिता परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं. उनसे बड़ी तीन बहने हैं वहीं एक छोटा भाई भी है. पिता जनरल स्टोर चलाते हैं, तो वहीं मां टीचर हैं. अंकिता ने भोपाल और घर में रहकर अपनी एमपीपीएससी की तैयारी की थी. उन्होंने परिवार और शिक्षकों को अपनी सफलता का श्रय दिया है.
जब आ जाते थे ज्यादा नंबर
अंकिता ने बताया, मैं घर में सबसे छोटी हूं. घर वाले बोलते थे कि पांचवी भी लड़की हो गई पर मेरी मम्मी ने मुझे किस बात की कमी नहीं होने दी. वो शासकीय सेवक हैं और मुझे मेरी बहनों का भी खूब सपोर्ट मिलता रहा है. मैं जब स्कूल में थी और मेरे अच्छे नंबर आते थे तो मेरी मां टीचर से दोबारा कॉपी जांचने को कहती थीं, उन्हें लगता था कि इसके इतने नंबर कैसे आ गए. आज जब MPPSC में मैंने टॉप कर लिया है तो पूरा परिवार बहुत खुश है. जो लोग डर से बीच मे पढ़ाई छोड़ देते हैं और हार मान लेते हैं ऐसे छात्रों को हार नहीं माननी चाहिए. आपको निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए आगे चलकर सफलता आपको यक़ीनन मिलेगी.”

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles