MP: उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी को पाकिस्तान और दुबई से आया फोन, क्राइम ब्रांच अधिकारी बता पूछी लोकेशन

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती की सुरक्षा में तैनात अधिकारी को पाकिस्तान और दुबई के नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आया। उन्होंने बार-बार पुलिस इंस्पेक्टर से लोकेशन पूछी और खुद को क्राइम ब्रांच का बताया।
बता दें कि कॉल लगाने वालों ने इंस्पेक्टर से कहा कि वे क्राइम ब्रांच से बोल रहे हैं और पूछताछ के लिए उन्हें आना है। इसलिए लोकेशन जानना चाहते हैं। लेकिन जब दोनों व्हाट्सएप नंबर की ट्रूकॉलर आईडी सर्च की गई तो एक नंबर पाकिस्तान के एम हुसैन और दूसरा नंबर दुबई के अब्बास का निकला।

सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर ने व्हाट्सएप नंबरों को नाम सहित मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक और एडीजी इंटेलीजेंस को तुरंत भेज दिया है। बता दें कि मामले की पूरी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी की तरफ से पत्रकारों को बताई गई है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles