MP: भोपाल की सैर पर निकले प्रदेश के पर्यटन मंत्री, परिवार के साथ लिया बोटिंग का आनंद

भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल में मध्यप्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी परिवार के साथ बड़े तालाब की सैर करते हुए नजर आए। बड़े तालाब में मंत्री लोधी ने परिवार के साथ बोटिंग का आनंद उठाया और स्थानीय दुकानदारों से बातचीत की।
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बड़े तालाब बोटिंग के वीडियो फोटो शेयर किए हैं। मंत्री लोधी ने वीडियो शेयर करते हुए पर्यटकों से मध्यप्रदेश आने और यहां के पर्यटन का आनंद उठाने का आग्रह किया है।
बता दें कि बड़ा तालाब भोपाल की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहां झील के ऊपरी हिस्से में बहुत ही सुंदर पुल का निर्माण किया गया है। जहां लोग फोटो खींचे बिना नहीं रह पाते। यहां आप बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। इसके लिए कई तरह की बोट यहां मौजूद है जैसे- क्रूज बोट, पर्सनल मोटर बोट, पैडल बोट आदि।






