MP: राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

भोपाल। प्रदेश सरकार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया है। यह आदेश नए आयुक्त की नियुक्ति होने तक के लिए रहेगा। बसंत प्रताप सिंह बढ़े हुए कार्यकाल में छह महीने तक रह सकते हैं। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया।
आदेश में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2018 को सिंह को राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए थे। एक जनवरी 2019 को बीपी सिंह ने राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर जॉइन किया था। इसकी अवधि 30 जून को पूरी हो रही है, इसलिए राज्य निर्वाचन आयुक्त सेवा शर्तें नियम 1994 के नियम 5 के अंतर्गत दिए अधिकारों के आधार पर उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है।
इसमें प्रावधान है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल खत्म होने के बाद उत्तराधिकारी नियुक्त होने और उसके पद ग्रहण करने तक पद पर बने रहेंगे, लेकिन यह अवधि छह महीने से ज्यादा नहीं होगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles