MP: शहडोल में रेत माफिया के ट्रैक्टर ने एएसआई को मारी टक्कर, मौके पर मौत

शहडोल। शहडोल में रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने एएसआई को कुचल  दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जिले के ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे फरार वारंटी को पकड़ने बड़ौली गांव गए थे।

उनके साथ दो अन्य पुलिसकर्मी थे। जब वे अस्थाई रूप से बने हेलीपैड के नजदीक पहुंचे तो सामने से रेत का अवैध परिवहन कर रहा ट्रैक्टर आ रहा था। एएसआई बागरी ने रोकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने ट्रैक्टर नहीं रोका। वह चलते ट्रैक्टर से नीचे कूद गया और ट्रैक्टर ने एएसआई बागरी को कुचल दिया।

एएसआई बागरी की हत्या के मामले में मोहन सरकार सख्त दिखाई पड़ रही है। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर ड्राइवर विजय और एक अन्य आरोपी आशुतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी सुरेंद्र सिंह की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस ने इस मामले में हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles