MP: पुलिस कमिश्नर ने चप्पल पहनकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया:उज्जैन के महादेव मंदिर में की पूजा; हंगामे पर माफी मांगी, बोले- भूल से हुआ

उज्जैन। उज्जैन संभाग के पुलिस कमिश्नर संजय गुप्ता ने चप्पल पहनकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें वे चप्पल पहने हुए हैं, जबकि उनके साथ खड़े दूसरे लोग बिना जूते – चप्पल पहने भगवान शिव को जल अर्पित करते नजर आ रहे हैं।

कमिश्नर ने शनिवार को महादेव मंदिर में पूजा की थी। वीडियो सामने आने पर हंगामा हुआ, सोशल मीडिया पर कमिश्नर से माफी मांगने की मांग की गई। इस पर कमिश्नर ने कहा कि उनसे भूल से ऐसा हुआ।
सफाई अभियान के बाद की मंदिर में पूजा
शनिवार को ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान के तहत शिप्रा नदी के रामघाट पर साफ-सफाई की गई थी। जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी इस अभियान में शामिल हुए। इसके बाद सभी ने महादेव मंदिर में पूजा की। इसी दौरान उज्जैन संभाग के पुलिस कमिश्नर संजय गुप्ता ने चप्पल पहनकर भगवान शिव को जल चढ़ा दिया। वीडियो में नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक, निगम सभापति कलावती यादव और उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी दिखाई दे रहे हैं, इन सभी ने चप्पलों को उतार दिया था।
कमिश्नर बोले- चप्पल तुरंत उतार दी थी
कमिश्नर संजय गुप्ता ने कहा कि उनसे भूल से ऐसा हो गया था। जैसे ही पता चला तो तुरंत चप्पल उतार दी थी। अगर इससे किसी की भावना आहत हुई है, तो माफी मांगता हूं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles