MP: PHE कार्यालय में शराब मुर्गा पार्टी…

रायसेन । PHE विभाग में मुर्ग़ा और शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
PHE विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारीयों की सरकारी दफ़्तर में ही चल रही पार्टी।इसमें कौन कौन लोग हैं, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन एक तरफ जनता बूँद बूँद पानी की समस्या से परेशान हो रही है और जिम्मेदार दफ़्तर में मुर्ग़ा और शराब पार्टी कर रहे हैं, इसकी आलोचना की जा रही है।
सरकारी दफ़्तर में आज रविवार के दिन मुर्ग़ा पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मजे की बात ये है कि ऑफिस के  बाबू कह रहे हैं, बना लो वीडियो हमारा कुछ नहीं होगा।  यही नहीं, शराब के नशे में मीडिया से अभद्रता भी की गई।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles