MP: मंडला में अमृत सरोवर के हाल बेहाल, करोड़ों बहाए, पानी का नामो निशान नहीं

मंडला।मध्यप्रदेश में किसानों को सिंचाई के साधन और व्यवसाय के उद्देश्य से जिलों मे अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया. मंडला जिले मे करीब 105 अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य किये गये हैं. जिसमें कुछ निर्माणाधीन हैं. वहीं, बोडा छपरी के अमृत सरोवर की खासतौर पर प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थी. लेकिन ये सरोवर आज सूखा पड़ा हैं. कान्हा नेशनल पार्क के पास स्थित यह बोडा छपरी सरोवर के काम में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।
इस सरोवर से लाभ कमाने वाले समूह के लोग भी अनियमितता के आरोप लगा रहे हैं. बता दें कि मंडला जिले के कुछ सरोवरों मे पानी है तो कुछ कुछ मे बिल्कुल भी पानी नहीं. बोडा छपरी सरोवर कान्हा नेशनल पार्क के पास है. ये सरोवर लगभग पूरी तरह सूख चुका है. ग्रामीणों का आरोप है कि सरोवर को बनाने में अनियमितताएं की गई हैं. सरोवर का गहरीकरण नहीं किया गया. वहीं दूसरी जगह से खोदकर मिट्टी सरोबार मे डाली गई है. सौंदर्यीकरण को लेकर पेड़ पौधे लगाए गये थे, वे सूख गये हैं।

मछलियां मरने से ग्रामीण महिलाओं को नुकसान
ग्रामीणों का कहना है कि सरोवर की उचित गहराई कीं जाती तो आज ये नहीं सूखता. वहीं समूह की महिलाओं का कहना है कि हमने अपनी कमाई का साधन इस सरोवर को चुना था. सरोवर में जब पानी था, उस वक्त 1 हजार मछलियां मत्स्य विभाग द्वारा डाली गई थीं. वहीं हम समूह कीं महिलाओं ने मिलकर 50 हजार कीं मछलियां छोड़ी लेकिन सरोवर मे पानी नहीं होने से सारी मछलियां मर गईं, जिससे हमें हजारों का नुकसान हो गया. इस बारे में कार्यपालन यंत्री गीता आर्मो का कहना है “जनवरी में जब सरोवर कीं मॉनिटरिंग कीं गई थी तब स्थिति ठीक थी. पुनः जानकारी के बाद जांच और सुधार करेंगे.”

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles